Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बलिया : हीट वेव के बीच जिला अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

जिला प्रशासन ने भी सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। मंगलवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मरीजों के लिए एसी व कूलर लगाने के निर्देश दिए।

20 Jun 2023

बलिया : हीट वेव के बीच जिला अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

बलिया। प्रचंड गर्मी में बीमार होकर जिला अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन ने भी सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। मंगलवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मरीजों के लिए एसी व कूलर लगाने के निर्देश दिए।

जिले में लगातार हीट वेव के कारण हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी में बीमार होने वालों में एकाएक इजाफा होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। पंद्रह जून से ही जिला अस्पताल में सांस फूलने व अन्य लक्षणों के मरीज पहुंच रहे हैं। इस बीच 18 जून तक लगभग 69 लोगों की मौत जिला अस्पताल में होने से हड़कंप मच गया। मौतों की वजहें जानने के लिए शासन ने निदेशक स्तर के दो अधिकारियों को भेजा है जो जांच के लिए सैम्पल जुटाने में लगे हैं। मरीजों से बात भी कर रहे हैं। हालांकि, जांच टीम के सदस्य सीधे कहने से बच रहे हैं। लेकिन मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि गर्मी के कारण समस्या पैदा हुई है। जिसके कारण अस्पताल में आना पड़ रहा है।

अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला नहीं रुकने को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने भी गंभीरता से लिया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी उन्होंने इमरजेंसी व अन्य वार्डों में जाकर व्यवस्था परखी। जिलाधिकारी ने अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. एसके यादव को पहले से रखे एसी को तत्काल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डों में कूलर की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि आज और एसी बढ़ाए जा रहे हैं। डाक्टर व दवाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News